अररिया, जनवरी 9 -- भरगामा, निज संवाददाता वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भरगामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बिसहरिया के पंचायत कार्यालय परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रुखसाना परवीन ने की। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित होने वाली विकास योजनाओं, जनहितकारी कार्यों और आगामी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा में उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पंचायत सचिव बबलू पंडित ने वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा रखी, जबकि पंचायत सेवक कमलेश कुमार सिंह और कार्यपालक सहायक यशी कर्ण ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक में विकास मित्र मंजू देवी, कचहरी सचिव अमरूल हक, स्वच्छता पर्यवेक्षक अब्दुल रऊफ के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.