मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड की बैकटपुर के पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सलहा गांव में आमसभा हुई। इसमें माधोपुर में पंचायत सरकार भवन न बनने के लिए काफी संख्या में लोगों ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। इस बीच माधोपुर के वार्ड सदस्य ने रजिस्टर को फाड़ने का प्रयास किया। इस पर महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। इससे मौके पर हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची मुशहरी पुलिस ने उक्त वार्ड सदस्य को वहां से हटाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।मुखिया अनवार अहमद की ओर से बुलाई गई इस आमसभा काफी संख्या में पंचायत के लोग शामिल हुए। इस दौरान मुखिया ने बताया कि आमसभा में चार गांव सलहा, जलालपुर, द्वारिकानगर एवं बैकटपुर के लोग एक मत रहे। उन्होंने पूसा मार्ग के किनारे सलहा स्थित वर्तमान पंचायत भवन के पास ही नए भवन के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.