दुमका, मई 30 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के रंगालिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका चयन हेतु आमसभा की गई। आहूत आमसभा मे पोषक क्षेत्र के महिला समेत ग्रामीण उपस्थित हुए थे। आमसभा की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मौके पर आमसभा की प्रक्रिया एवं पोषक क्षेत्र को लेकर ग्रामीणों को अवगत कराया गया। बताया कि पोषक क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है और आमसभा में सेविका चयन हेतु अनुसूचित जनजाति के 5 की संख्या में आवेदिका ने आवेदन प्रस्तुत किया। सभी आवेदिका इंटरमीडियट योग्यता धारी एवं उम्र 18 से 35 के बीच थी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका चयन में नियमों की अनदेखी मौके पर प्रस्तुत की गई दस्तावेज की जांच की गई। शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जन्म प्रम...