देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी सौरभ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में 7 अप्रैल को साइबर थाना एवं पालाजोरी थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पालाजोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जहां ये गिरोह संगठित तरीके से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहा था। डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में करौं थाना के धनियां डीह गांव निवासी 26 वर्षीय गुलाब रब्बानी, पिता लुकमान अंसारी, मोहनपुर थाना के घुठिया बड़ा असहना गांव निवासी 19 वर्षीय बजरंगी मंडल, पिता स्व. गोपाल मंडल, 21 वर्षीय मनीष कुमार मंडल, पिता दिनेश कुमार मंडल, मधुपुर थाना के पसिय...