आमलेट बनाकर नहीं खिलाने पर झोपड़ीनुमा होटल में आग लगाने का आरोप, दो बकरियां जलीं
कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 स्थित बिरहोर टोला के समीप एक झोपड़ीनुमा होटल में बीती रात आग लगने से एक गरीब महिला का होटल जलकर राख हो गया। होटल में बंधी दो बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं, जबकि होटल में रखे बर्तन, खाद्य सामग्री और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बिरहोर बस्ती निवासी रवि बिरहोर उनके होटल पर पहुंचा और ऑमलेट बनाने की जिद करने लगा। देर रात होने और घर जाने की बात कहते हुए पिंकी देवी ने ऑमलेट बनाने में असमर्थता जताई। इससे युवक नाराज हो गया और बड़बड़ाते हुए वहां से चला गया।
आग लगने का कारण पीड़िता के अनुसार, इसके बाद वह होटल बंद कर अपने घर चली गईं। सोमवार सुबह उन्हें फोन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.