आमलेट के रुपये मांगने पर ठेला संचालक को लात घूंसों से पीटा
मुरादाबाद, मई 23 -- नगर के मोहल्ला हर्ष नगर में शराब भट्टी के सामने लगने वाले आमलेट के ठेले पर पहुंचे दो युवकों ने आमलेट खाकर रकम नहीं दी। जिस पर ठेला संचालक ने रुपए मांगे तो लात घूसों से पिटाई कर डाली। इस मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के ओम विहार कॉलोनी के रहने वाले रामकुवंर पत्र चौखेराम ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह आमलेट का ठेला गन्ना समिति के पास लगाता है। 23 मई को दोपहर 1 बजे ठेले पर विशाल पुत्र नरोत्तम निवासी फतेहपुर सलावत नगर थाना हजरत नगर गाड़ी जिला संभल, श्रीकांत पुत्र छत्रपाल निवासी गांव संदलपुर थाना मैनाठेर जिला संभल ठेले पर आए और आमलेट की प्लेट खाकर जाने लगे, जब पैसे मांगे तो गाली गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- जूस के पैसे मांगने पर ठेला संचालक को पीटा, एक गिरफ्तार मना करने पर उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.