रुडकी, फरवरी 27 -- लक्सर, संवाददाता। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट व बाबा श्याम के भक्तों द्वारा कस्बे में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से लक्सर कस्बे के मेन बाजार से सुबह करीब सात बजे निशान यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा हरिद्वार रोड मोहल्ला, मेन बाजार और रुड़की रोड से होती हुई बाबा श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धापूर्वक मंदिर प्रांगण में पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.