बांदा, दिसम्बर 31 -- बांदा। संवाददाता बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली से आहत लोकतंत्र रक्षक सेनानी बुधवार को कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनके घर में मनमाना बिजली बिल भेज दिया गया है। कर्मचारी संशोधन नहीं करा रहे हैं। इससे वह परेशान हैं। लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय ने बताया कि उनके घर स्मार्ट मीटर लगवाया गया था। तब से दोगुना बिल आ रहा है। इसमें संशोधन के लिए वह महीनों से कभी एसडीओ तो कभी एक्सईएन के यहां चक्कर लगा रहे हैं। विभाग के कर्मचारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इससे परेशान होकर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ गए। डीएम के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे और उनका बिल संशोधन कराया। इसके बाद उन्होंने अनशन खत्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.