आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत डॉक्टरों ने किया चेकअप
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन की मांग को लेकर सोमवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता पीयूष पुजारा की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद छात्र नेता का चेकअप चिकित्सकों से अनशन स्थल पर ही कराया गया। चेकअप के दौरान चिकित्सकों ने छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन छात्र नेता ने दवाई खाने के साथ अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया और आमरण अनशन पर बैठे रहे। इधर तीसरे दिन अनशन पर बैठे छात्र नेता की सुधि लेने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रोक्टर डॉ. उदय नारायण सिंह पहुंचे और छात्र नेता को समझाने बुझाने का प्रयास किया, मगर छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे। इधर विश्वविद्यालय बनाओं संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.