बुलंदशहर, मई 5 -- जमीन अधिग्रहण कानून के विरोध में किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के बैनर तले चल रहा धरना, सत्याग्रह और आमरण अनशन जारी है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि किसान अनुशासित तरीके से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग किसानों को कम मुआवजे पर जमीन देने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसे किसान स्वीकार नहीं करेंगे। किसान नेता हृदेश सिंह ने कहा कि किसानों पर किसी भी प्रकार का दवाब अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एकजुटता के साथ अपनी भूमि बचाने का आह्वान उन्होंने किसानों से धरनास्थल पर डटे रहने की अपील करते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को बड़ी संख...