चम्पावत, मार्च 9 -- टनकपुर। टनकपुर के आमबाग की प्रधान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में प्रधान के बांए पैर में डंपर का टायर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार आमबाग की प्रधान 43 वर्षीय ललिता सिंह पत्नी जनक सिंह सोमवार को बनबसा जा रही थी। इसी दौरान टनकपुर-बनबसा हाईवे में सेल टैक्स कार्यालय के पास डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर का टायर प्रधान के पैर में चढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...