जमशेदपुर, जनवरी 5 -- विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान मैदान की स्थिति सुधारने और उसे नेताजी की स्मृति में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि आमबागान मैदान, जिसका नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर किया गया है, वर्तमान में उपेक्षा का शिकार है। मैदान में बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग हो रही है, बड़ा हिस्सा पुराने वाहनों के कबाड़ में बदल चुका है और किनारों से अवैध अतिक्रमण भी बढ़ रहा है। मैदान के एक हिस्से में नेताजी की प्रतिमा स्थापित है, जहां पूर्व में सौंदर्यीकरण और छतरी का निर्माण कराया गया था। प्रतिमा स्थल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मैदान का निरीक्षण करने पर इसकी बदह...