आमने-सामने से टकराई बाइक, चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बदायूं, मई 17 -- दो बाइकों की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के करनपुर और पिवारी गांव के बीच हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चरसौरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र भोलाराम अपनी ससुराल करनपुर गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करनपुर और पिवारी गांव के बीच सामने से आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गईं। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की चपेट में आने से अधेड़ की मौत टक्कर के बाद हीरालाल दोनों बाइकों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.