फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- अमृतपुर, संवाददाता। रोडवेज बस और पिकअप में आमने सामने भिड़ंत में दो चालकों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। टक्कर लगते ही सवारियों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने दौड़कर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी ओर पिकअप में भरी मछलियां रोड पर गिरने से लोग टूट पड़े।फर्रुखाबाद के बदायूं के लिए सुबह रोडवेज बस जा रही थी तो वहीं मुरादाबाद से मछलियां भरकर पिकअप कन्नौज जा रही थी। बदायूं रोड पर तौफीक की मड़ैया के पास मुख्य मार्ग पर दोनों वाहन असंतुलित होकर आपस में ही टकरा गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मछली से भरी पिकअप रोड से खिसककर काफी दूर पहुंच गई। साथ ही उसमें भरी मछलियां रोड पर आ गिरीं। जबकि बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्र्रस्त हो गया। आगे का शीशा भी निकल गया। रोडवेज में बैठी सवारियां चीखने...