सिद्धार्थ, मार्च 20 -- इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर गुरुवार को भुतहवा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इटवा सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी आकाश कुमार (25) पुत्र बुधई बाइक से इटवा जा रहा था तभी इटवा-बेलवा मार्ग पर भुतहवा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में आकाश घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों की मदद से आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी बाइक सवार के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.