सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के बांसी मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक देखकर इटवा सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य दो का सीएचसी में इलाज चल रहा है।इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव निवासी अनिल कुमार (18) अपने गांव के ही सुजीत कुमार (14) को बाइक पर बैठाकर किसी काम से इटवा कस्बे की ओर जा रहा था। बांसी रोड स्थित एक कारपेंटर की दुकान के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में अनिल और सुजीत के अलावा दूसरी बाइक पर सवार इटवा कस्बा निवासी अवधेश कुमार (22) पुत्र रंगीला गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ...