औरैया, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र के अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर हटे के अड्डा के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सूचना देकर 108 एंबुलेंस बुलवाई, जिसके माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जैनपुर भिखेपुर निवासी 35 वर्षीय हरवीर सिंह कंपोजिट विद्यालय गोहानी कलां में शिक्षक हैं। गुरुवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हटे के अड्डा के पास सामने से आ रही पल्सर बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक समेत चार लोग घायल पल्सर बाइक पर खेड़ा पत्थरा, जनपद जालौन नि...