औरैया, मई 1 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव बीरा ऊसर के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हरीगंज बाजार निवासी 34 वर्षीय अजय चौहान बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रुरुगंज ऐली निवासी 23 वर्षीय संतोष सिंह की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संतोष सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। अजय चौहान का इलाज सीएचसी में जारी है। हादसे के बाद कुछ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.