आमने-सामने भिड़ीं बाइकें एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- धौरहरा-ढखेरवा हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जय प्रकाश निषाद (48) पुत्र सविता दीन निवासी ग्राम सहज़दिया मजरा सुजानपुर, थाना पढ़ुआ अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चंदपुरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में जय प्रकाश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राकेश (17) पुत्र मनीराम निवासी रामनगर बगहा, सिद्धार्थ (16) पुत्र कमल किशोर निवासी लखहा तथा राजू (17) पुत्र मंगू लाल निवासी लखहा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.