आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक गंभीर घायल
हरदोई, जून 20 -- बिलग्राम। ककरा खेड़ा मार्ग स्थित धान मील के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। अरुण निवासी ग्राम कोई बिलग्राम से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी ककरा खेड़ा मार्ग पर धान मील के पास सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.