आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन लोग गंभीर घायल
रामपुर, जून 21 -- कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सिरौली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी प्रेम शर्मा और दरवेश ढकिया से मंदिर निर्माण के लिए टाइल्स लेकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी विजय सिंह की बाइक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन घायल सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.