उन्नाव, मार्च 27 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। माखी के मोहल्ला बाबूखेड़ा निवासी 35 वर्षीय कमलेश शुक्रवार दोपहर बाइक से रऊकरना अपनी पत्नी के लिए पथरी की दवा लेने जा रहा था। वह अभी रऊ करना-रसूलाबाद मार्ग स्थित शराब ठेके के पास पहुंचा ही था कि सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक चालक दिलीप निवासी देवाराकला गंगाघाट की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.