कन्नौज, मई 17 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के निकवा गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, सौरिख थाना क्षेत्र के ककरई गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह अपनी बाइक से सिंहपुर गांव में रिश्तेदारी में मिलने गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय उनके साथ बाइक पर हरेंद्र सिंह (45) पुत्र फूल सिंह तथा आरती पत्नी श्याम सिंह भी सवार थीं। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोर...