आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौत
हरदोई, मई 7 -- हरदोई। हरदोई-बिलग्राम रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कोतवाली शहर क्षेत्र के कुतुआपुर गांव के पास हुआ। दो बाइकें की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद तीन लोग सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने दम तोड़ दिया। सुरसा थाना क्षेत्र के गोंडइया गांव निवासी 24 वर्षीय धीरज चौरसिया शहर के लखनऊ चुंगी स्थित ताऊ रामविलास चौरसिया की पान की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दूसरी ओर कोतवाली शहर क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा सक्सेना गली निवासी 50 वर्षीय रमेश शर्मा अपनी पत्नी रमाकांती को लेकर सुरसा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुतुआपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.