आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक गंभीर घायल
हरदोई, जुलाई 30 -- हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिलहरी गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरियावां भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिहानी की ओर से आ रही बाइक पर सवार प्रिंस शर्मा (19) निवासी ग्राम उमरसेड़ा, थाना हरियावां तथा हरदोई की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर सवार सोनू निवासी ग्राम मीरपुर मजरा पूरबहादुर थाना देहात कोतवाली व पवन निवासी ग्राम चूल्हा थाना सुरसा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हरियावां थाना प्रभारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.