गौरीगंज, अप्रैल 17 -- अमेठी संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गुरुवार देर शाम कमलानगर बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पनिया मजरे नरौली थाना गौरीगंज निवासी 28 वर्षीय पवन अपनी पत्नी रमावती (26) और 9 वर्षीय बेटे अमन के साथ मुसाफिरखाना से गौरीगंज की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर, आजादनगर मजरे पश्चिम थाना मुंशीगंज के सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) गौरीगंज से मुसाफिरखाना की तरफ जा रहे थे।शाम यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, पांच घायल करीब सवा सात बजे कमलानगर बाजार के पास दोनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सभी छह लोग ...