कौशाम्बी, मार्च 3 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के चंदेलन डेरा के पास मंगलवार शाम 6:00 बजे उनो गांव निवासी नरेंद्र मिश्रा 37 पीछे बैठी उनकी बेटी ज्योति मिश्रा 25 पश्चिम सरीरा किसी काम से आए हुए थे। घर वापस लौटते समय जैसे वह चंदेलन डेरा के पास पहुंचे कभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवारो की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें नगरेहा कला निवासी मोहित विश्वकर्मा 24, अमित विश्वकर्मा 32 समेत बुरी तरह चार लोग घायल हो गए। पास के मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां पर चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...