आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो घायल, चालक फरार
औरैया, मई 13 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तेजपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रूपेश अपने रिश्तेदार ब्रजेश पुत्र रघुनंदन निवासी परसु, कानपुर देहात के साथ बाइक से अछल्दा बाजार आ रहे थे। तभी दोपहर करीब 12 बजे नेविलगंज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार और ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां डॉ. गौरव ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.