औरैया, मार्च 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर-सुर्खीपुर रोड पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम शेखूपुर आधार सिंह निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा पुत्र रामचरण मिश्र खोया बनाने का काम करते थे। बुधवार को वह सुर्खीपुर से आटा पिसवाकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे 18 वर्षीय अरविंद पुत्र पीयूष सक्सेना की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। विनोद कुमार मिश्रा की इलाज के दौरान जिला अस्पताल इटावा में मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.