प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 21 -- पट्टी-रानीगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर आमने-सामने बाइक भिड़ंत में ननिहाल जा रहे युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा सुल्तानपुर निवासी लाल बहादुर यादव के दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा 19 वर्षीय प्रियांशु शुक्रवार दोपहर बाइक से अपने ननिहाल लच्छीपुर जा रहा था। पट्टी मार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णूपुर कला गांव के पास सामने से बाइक से आए इलाके के कुम्भापुर निवासी 57 वर्षीय गफ्फार अली की बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को सड़क से उठाया हालांकि गफ्फार अली की मौके पर मौत हो गई थी। प्रियांशु को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले आया गया। यहां उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.