मोतिहारी, अगस्त 9 -- अरेराज। अरेराज पटना स्टेट हाइवे पर शनिवार की देर शाम अरेराज थाना क्षेत्र के जनेरवा गायित्री मंदिर के पास दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल युवक नगर पंचायत अरेराज वार्ड नम्बर दो के उज्ज्वल कुमार व गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के अनिल कुमार बताए गए हैं। अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि दोनों युवकों के बाइक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...