आमने-सामने बाइक भिड़ंत में एक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- जेठवारा थाना क्षेत्र के होका का पुरवा निवासी 20 वर्षीय तनुज पटेल शुक्रवार शाम बाइक से मान्धाता बजार जा रहा था। घर से एक किलोमीटर आगे सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गम्भीर चोटें आने से बेहोश हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता भेजवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.