पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावा जयपुर थाना क्षेत्र के चोरवाड़ मोड़ के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में चल रहा है।मृतक की पहचान नावा जयपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी 19 वर्षीय सचिन कुमार और नवा खास गांव निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में आकाश कुमार, संगम कुमार, शंकर शर्मा और सुरेंद्र शर्मा शामिल हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद एमआरएमसीएच टीओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी टीओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक सचिन के पिता के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए मामला नावा जयपुर थाना भेज द...