औरैया, अप्रैल 6 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के औरैया-कन्नौज राजकीय मार्ग पर गिलटानी पुलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह उर्फ सचिन अपनी पत्नी पिंकी के साथ पटना से औरैया की ओर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले गिलटानी पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अरविंद कुमार निवासी गजनेर खास, कानपुर देहात सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया।डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.