लातेहार, अप्रैल 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत के ओलहेपाट गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बड़गांव निवासी रविंद्र उरांव ,अरविंद टाना भगत तथा ओलहेपाट गांव निवासी राजेंद्र तूरी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र उरांव और अरविंद टाना भगत एक ही बाइक से अपने ससुराल बालू गांव जा रहे थे,जबकि दूसरी ओर से राजेंद्र तूरी बाइक से बालूमाथ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ओलहेपाट गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- सासंग मोड़ के समीप कार-टेंपो में भीषण टक्कर, चार घायल चिकित्सकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.