सिद्धार्थ, जून 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टड़िया बाजार गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में सड़क पर गिरे मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुजराई गांव निवासी शिवपूजन अपनी पत्नी सरिता व ढाई साल के मासूम प्रिंस को बाइक से लेकर बुधवार देर शाम उसके ननिहाल हर्रैया गांव पहुंचाने जा रहे थे। अभी वह टड़िया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद प्रिंस सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीरमासूम की अस्पताल में मौत उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स...