शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब सात बजे फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गंगा चौराहा जरीयनपुर के आगे पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के पाली निवासी अमन कुशवाहा (लगभग 20-24 वर्ष) पुत्र महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन कुशवाहा हाल ही में अपने तिलक में मिली नई पल्सर बाइक से ग्राम रसूलाबाद स्थित अपने मामा जयसिंह के घर आया था। गुरुवार शाम वह किसी काम से निकला था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.