आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर
बलरामपुर, जून 25 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम कमदी निवासी 26 वर्षीय अंकुल वर्मा, 40 वर्षीय शांति देवी व 10 वर्षीय मनीष जुंगली कला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। मंगलवार देर शाम वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर इसी दौरान महराजगंज थाना क्षेत्र के लालबोझी पोखरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.