उरई, मार्च 26 -- आटा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर चमारी गांव के पास गुरुवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रॉन्ग साइड से आ रही बाइक और तेज रफ्तार कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार शाम को अभिषेक कुमार 35 वर्ष निवासी यशोदानगर, कानपुर नगर चमारी गांव की ओर जाने के लिए हाईवे रॉन्ग साइड से पार कर रहे थे। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.