कौशाम्बी, जून 24 -- पिपरी के लसोड़ा मोड़ के समीप बुधवार को आमने-सामने से बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखपुर रसूलपुर निवासी हिमांशु पाल बुधवार को मीरापट्टी निवासी अपने साथी करन श्रीवास्तव के साथ बाइक से महेवाघाट बारात में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह लसोड़ा मोड़ के समीप पहुंचे। सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में हिमांशु पाल और करन को चोटें आई। वही दूसरी बाइक सवार राहुल पुत्र फूलचंद्र निवासी पीपल गांव, भरत लाल निवासी जुगराजपुर और आरती देवी पत्नी भरत लाल निवासी जुगराजपुर को भी चोटें आई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...