इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- भरथना। क्षेत्र में गुरुवार को नगला खिल्ली के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल जय नरायन और उनके भांजे जादोन सिंह, जो थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम धुविया के निवासी हैं, उनको स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। घायल जय नरायन ने बताया कि वे अपने भांजे के साथ बाइक से महेवा में एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे नगला खिल्ली के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...