कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। ठठिया-सुर्सी मार्ग पर बेलाबाग के पास सोमवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बलनापुर निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र राम खिलावन अपने साथी सुमित के साथ बाइक से बिल्हौर से पवनी उठाकर घर लौट रहे थे। उधर तिर्वा से अपने घर बिसधन लौट रहे 19 वर्षीय घनश्याम पुत्र गोरेलाल निवासी बिसधन और सचिन पुत्र रामविलास निवासी मुनव्वरपुर बिसधन अपनी बाइक से आ रहे थे। बेलाबाग के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.