आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा, संवाददाता। गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पास शुक्रवार शाम को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही बाइक सवारों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार ने कानपुर में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिससे उनके शरीर सेअधिक रक्त स्राव हुआ है। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर चार बजे गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी 26 वर्षीय आरिफ नरैनी की ओर बाइक से जा रहा था, इसी दौरान देवरार गांव के पास सामने से आ रहे एक दूसरे बाइक सवार भोलाराम की बाइक से जोरदार भिड़ंत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.