इटावा औरैया, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ताखा-बरौना मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र के रम्पुरा बरौना गांव निवासी रवी अपने चचेरे भाई 28 वर्षीय संदीप पुत्र चरन सिंह और भाभी साधना के साथ बाइक से बसरेहर थाना क्षेत्र के खडकौली गांव में अपनी बहन राखी के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद शनिवार को संदीप बाइक से रवी और साधना को लेकर वापस गांव लौट रहा था। क्षेत्र के ताखा-बरौना मार्ग पर नगला चतुर के पास पहुंचे, तभी स...