शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- तिलहर। बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निगोही रोड स्थित जन्युरी पेट्रोल पंप के पास जन्युरी गांव के कपिल कुमार, अंकित और रोहित बाइक से तिलहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर परसेला गांव के अमन पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई और चारों लोग घायल हो गए। डॉक्टर ने गंभीर होने पर अंकित और अमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...