आमने सामने बाइकें भिड़ीं, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकें आमने -सामने भिड़ गयीं। जिसमे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। इसमें एक की हालत गंभीर बतायी गयी उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना अंतर्गत नगला दमन निवासी 18 वर्षीय करन नैगवां में अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आये थे। करन बाइक से नगर के बाजार जा रहे थे। दूसरी ओर फर्रुखाबाद के घुमना के रजत अपने दोस्त वंश राजपूत के साथ बाइक से शमसाबाद से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास दोनों बाइकें आमने सामने टकरा गयीं। हादसे में करन, रजत और वंश राजपूत घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.