आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
उरई, जून 16 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात अंडा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।सोमवार रात को अजय कुमार 22 वर्ष पुत्र नंद किशोर अहिरवार निवासी ग्राम बरोदा कला, तहसील कोंच, कस्बा एट से अपने घर बरोदा कला लौट रहे थे। इसी दौरान अंडा रोड स्थित कोल्ड स्टोर के समीप सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.