लखनऊ, फरवरी 20 -- नगराम। गंगागंज-नगराम रोड पर अनैया खरगापुर के पास शुक्रवार को दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर, हादसे के वक्त निकल रहे पूर्व विधायक अंब्रीष पुष्कर ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। विधायक ने सभी घायलों को सीएचसी नगराम भेजा। नगराम निवासी विकास (26) अपनी बाइक से गंगागंज से वापस नगराम जा रहे थे। इस दौरान हुसैनाबाद निवासी रामविलास गौतम (50) पत्नी के साथ गंगागंज की ओर जा रहे थे। अनैया के मजरा अयोध्या पुरवा के पास दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जोर थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच वहां से पूर्व विधायक अंब्रीष पुष्कर निकल रहे थे। उन्होंने अपने पीआरओ को पुलिस और एंबुलेंस को फोन करने को कहा। पुलिस ने तीनों घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.