मऊ, अप्रैल 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ मार्ग स्थित गालिबपुर के पास रविवार दोपहर में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोगों को चोट आई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलोरा निवासी शिवकुमार पुत्र नीपू एवं दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार अभिषेक निवासी खुरहट दोनों बाइक से एक दूसरे के विपरीत दिशा में जा रहे थे। इस बीच रास्ते में दोनों बाइक आपस में टकरा गई। सूचना पाकर एंबुलेंस ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.