सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पथ पर रुन्नीसैदपुर टॉल प्लजा के समीप सड़क दुर्घटना दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक की पहचान वैशाली जिला के गोरौल निवासी धनंजय कुमार झा के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गयी। वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और वह सुरसंड से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रुन्नीसैदपुर प्रेमनगर निवासी राम औतार साह के पुत्र शिवजी साह को ठोकर मार दिया। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शिवजी साह घूमघूम कर पेटी बक्सा बनाने का काम कर अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर हाइवे पर गश्त लगा रहे हाइवे मोबाईल के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार व सिपाही काजल कुमारी ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रुन्नीसैदपुर प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.